{"_id":"5db720af8ebc3e93cc4419b7","slug":"diwali-celebration-baghpat-news-mrt4507521108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमकर हुआ धूमधड़ाका, श्रृद्धा के साथ मनाई दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमकर हुआ धूमधड़ाका, श्रृद्धा के साथ मनाई दिवाली
विज्ञापन
जमकर हुआ धूमधड़ाका, श्रद्धा के साथ मनी दिवाली
बागपत। जिलेभर में दिवाली का पूर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह के समय देव पितरों की पूजा अर्चना के लिए देव स्थल पर श्रद्धालुओं पहुंचे। रात के समय शुभ मुहूर्त में प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की आराधना की। परिवार में सुख समृद्धि की कामनाएं की गई। इसके बाद बच्चों से लेकर बड़ों ने आतिशबाजी की और जमकर धूमधड़ाका किया।
दिवाली का पर्व रविवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह के समय लोगों ने अपने देव स्थलों पहुंचकर देवताओं की पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिरों में आराधना के लिए पहुंचे। शाम के समय शुभ मुहूर्त पर प्रथम पूजनीय भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ आराधना की गई। परिवार में सुख शांति, समृद्धि और बच्चों की दीर्घायु के साथ धनधान्य की मन्नत मांगी गई। घरों में विशेष पकवान बनाए। पूजा अर्चना के बाद बड़े ओर बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। तेज आवाज वाले पटाखे फोड़े और रंगरिबरंगी आतिशबाजी छोड़ी गई। रात के करीब दो बजे तक लोगों द्वारा पटाखे छोड़ते रहे। रंगीन झालरों से मकानों से लेकर दुकानें जगमग रही।
मंदिरों में दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव
बागपत। अयोध्या के बाद जिले के मंदिरों में हजारों की संख्या में दीप जलाकर श्रद्धालुओं ने दीपोत्सव मनाया। पाबला बेगमाबाद गांव के बाबा बैजनाथ मंदिर को हजारों की संख्या में दीपक जलाकर भगवान की यहां श्रद्धालुओं ने आराधना की। दीपों से मंदिर जगमगा उठा। जिसकी छठा देखते हुए बन रही । वहीं बागपत शहर के बागेश्वर महादेव मंदिर में भी हजारों की संख्या में दीपक जलाकर श्रद्धालुओं ने श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
प्रतिबंध के बाद भी जमकर पटाखे जलाए
बागपत। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी जिलेभर में कई करोड़ों रुपये के पटाखे लोगों ने जलाए। हर शहर और गांव में जमकर आतिशबाजी की गई और तेज धमाके वाले बम फोड़े। दुकानों पर चोरी छीपे पटाखे बिकते रहे। गली-मोहल्लों में दुकानें लगी हुई नजर आई।
चौगामा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई दिवाली
दाहा/अग्रवाल मंडी टटीरी। दिवाली पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। पूरे क्षेत्र रंग बिरंगी रोशनी में नहाया रहा और बच्चों ने जमकर बम फोड़े ।
क्षेत्र के दोघट, टीकरी, दाहा, निरपुड़ा, भड़ल, पुसार, बामनौली, पलड़ी, मुलसम समेत सभी गांवों में दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया। लोगों ने अपने घरों में रंग बिरंगी लाइटों से सजाया। शाम के समय दीपक जलाकर पूजा अर्चना की गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दी। न्यायालय के पटाखों पर प्रतिबंध के बाद भी लोगों ने जमकर आतिशबाजी की गई। बच्चों हो या बड़े सभी ने जमकर आतिशबाजी छुड़ा कर दिवाली बनाई। अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में दीपावली का पर्व मनाया गया। यहां पर शुभ मुहूर्त पर पूजन किया। उसके बाद पटाखे छोड़े। बच्चों ने मस्ती करते धमाल मचाया।