{"_id":"615f372a8ebc3eb5c8576196","slug":"divyang-children-will-study-with-accessible-worksheets-of-hindi-and-mathematics-baghpat-news-mrt55956735","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चे हिंदी और गणित की सुगम्य वर्कशीट्स से करेंगे पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चे हिंदी और गणित की सुगम्य वर्कशीट्स से करेंगे पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शासन ने भेजी हिंदी और गणित की दो लाख वर्कशीट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मिशन प्रेरणा के तहत कक्षा एक, दो और तीन के पूर्ण दृष्टि दिव्यांग विद्यार्थियों को छोड़कर शेष दिव्यांग बच्चों के अभ्यास के लिए हिंदी भाषा एवं गणित विषय की 720 प्रकार की सुगम्य वर्कशीट विकसित की गई है। शासन ने दिव्यांग बच्चों को गणित व हिंदी का उनकी दक्षता के अनुसार पढ़ाने के लिए दो लाख वर्कशीट बेसिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराई गई है।
समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक राजपाल जैन्थ ने बताया कि ब्लाकों में कार्यरत स्पेशल एजूकेर्ट्स कक्षा एक की 13770 पेज, कक्षा दो की 42147 पेज और कक्षा तीन की 57856 पेज की सेट वाइज वर्कशीट तैयार की हैं। शासन स्तर से बच्चों को शिक्षित कराने के लिए दो लाख वर्कशीट उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 में दिव्यांग बच्चों के शिक्षण में कमी आई है। बच्चों में हिंदी और गणित विषय में कमी को वर्कशीट के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया जाएगा।