फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Divisional Commissioner inspected polling places

मंडलायुक्त ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण

Sun, 21 Nov 2021 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner inspected polling places
- एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष या अधिक आयु वाले पात्र व्यक्ति का मतदाता सूची में नाम शामिल करने के निर्देश
विज्ञापन

- कलक्ट्रेट में आयुक्त ने अधिकारी व राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मंडलायुक्त ने रविवार को पुनरीक्षण अभियान में मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष या अधिक आयु वाले पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्हंोने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व राजनीतिक दलों की बैठक में दिशा निर्देश दिए।

निर्वाचन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करने के लिए मंडलायुक्त रोल प्रेक्षक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर बीएलओ को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारी को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व राजनीतिक दलों की बैठक में कहा कि मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को दायित्वों का शत प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोगों के वोट बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के स्कूल, कॉलेज, चौपाल लगाकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। डुप्लीकेट, शिफ्टेड और मृतक मतदाताओं के नामों को कटवाने के लिए प्रारूप-7 में आवेदन कर सकते हैं, नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने के लिए फार्म-8 में आवेदन कर सकते हैं। एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म-8क भरकर आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर डीएम राजकमल यादव, एसडीएम, तहसीलदार, राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed