फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Divisional commissioner angry over poor quality of education, three teachers transferred

शिक्षा की खराब गुणवत्ता पर भड़की मंडलायुक्त, तीन शिक्षकों का तबादला

Fri, 31 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner angry over poor quality of education, three teachers transferred
अग्रवाल मंडी टटीरी के सूरजपुर मेहनवा गांव में सूरजपुर मेहनवा गांव में पहुंचे लोग - फोटो : BAGHPAT
शिक्षा की खराब गुणवत्ता पर भड़की मंडलायुक्त, तीन शिक्षकों का तबादला
विज्ञापन

बागपत। जिले की नोडल अधिकारी एवं मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम ने सूरजपुर महनवा में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनीं और विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में विद्यार्थियों के सापेक्ष अध्यापकों का अनुपात अधिक मिला। शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिलने पर मंडलायुक्त ने शिक्षा विभाग पर कड़ी नाराजगी जताई। खंड शिक्षा अधिकारी को मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए तीन शिक्षकों के तबादले करने के आदेश दिए।
बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त ने सूरजपर महनवा गांव के प्राथमिक स्कूल का स्थलीय निरीक्षण किया। बच्चों का किसी भी विषय में प्रजेंटेशन अच्छा नहीं मिला। जल्द से जल्द इसमें सुधार के निर्देश दिए गए। कहा कि जो अध्यापक लंबे समय से विद्यालय में जमे हैं उन्हें दूर स्थल पर तैनात किया जाए । मंडलायुक्त ने शिक्षक राजकुमार, शिक्षिका ममता रानी और विभा शर्मा को स्कूल से हटाए जाने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। यह भी आदेश दिए कि इन अध्यापकों को बिनौली और छपरौली विकासखंड में तैनात किया जाए ।
विज्ञापन

सूरजपुर महनवा में आयोजित चौपाल में मंडलायुक्त ने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शासन द्वारा जितनी भी योजनाएं संचालित हैं उनका क्रियान्वयन अच्छी तरह से करें। ग्रामीणों से कहा कि कोई भी कूड़ा करकट गलियों में ना डालें और गोबर को अपने खेत में ही प्रयोग करें। आयुष्मान योजना के बारे में डॉ. विभाष राजपूत ने जानकारी दी। आशा, एएनएम, संगिनी के रजिस्टर पूर्ण ना मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। डीएम शकुंतला गौतम, एडीएम अमित कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी हुबलाल, संयुक्त विकास आयुक्त रामरक्ष पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग हूं, नहीं मिलता राशन
अग्रवाल मंडी टटीरी। ग्रामीण राममेहर ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह दिव्यांग है। इसके बावजूद भी उसे गांव में राशन नहीं मिल रहा है। इस पर डीएम शकुंतला गौतम ने डीएसओ को जांच करके आख्या देने के निर्देश दिए।
प्रधान खुली बैठक कर दें जानकारी
अग्रवाल मंडी टटीरी। मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम ने प्रधान राजीव शर्मा से भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधान गांव में खुली बैठक कर पात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करें।
वीवी पैट मशीन के गोदाम का शिलान्यास किया
बागपत। मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम ने कलक्ट्रेट में स्थापित जिला निर्वाचन कार्यालय के वीवी पैट मशीन के गोदाम का शिलान्यास किया। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि इसकी निर्माण लागत एक करोड़ 13 लाख 80 हजार रुपये हैं। यह ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से बनाया जा रहा है। इसके अलावा मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट कक्ष में रोल प्रेक्षक के रूप में एक जनवरी 2020 के आधार पर विशेष पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक की। उन्होंने मतदाता पंजीकरण केंद्र तहसील बागपत का भी निरीक्षण किया और फॉर्म 6,7 का मिलान किया।

अभिलेख पूर्ण होने पर मिलेगा मानदेय
बागपत। बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि तत्काल प्रभाव से सूरजपुर मेहनवा गांव की समस्त आशाएं संगिनी, एएनएम, बीसीपीएम, एलएचवी के जब तक समस्त अभिलेख सही तरीके से पूरे नहीं हो जाते तब तक उन सबका मानदेय व वेतन निर्गत नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed