फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District players wave in Mumbai

जिले के खिलाड़ियों ने मुंबई में लहराया परचम

Fri, 31 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
District players wave in Mumbai
जिले के खिलाड़ियों ने मुंबई में लहराया परचम
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। मुंबई में हुई इंटरनेशनल बीच कुनेडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीता। गांव पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। कोच मोहम्मद रहीस सलमानी ने कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

मुंबई मे 26 से 28 जनवरी तक इंटरनेशनल बीच काम्बैट गेम-2 का आयोजन किया गया। भारत के साथ-साथ चीन, जापान, ईरान, और अफगानिस्तान की टीम ने भाग लिया। जिले के बड़ागांव स्थित गोल्डन गेट स्कूल के बच्चों ने भी कुनेडो प्रतियोगिता में भाग लिया। साक्षी त्यागी पुत्री अनिल त्यागी ने स्वर्ण पदक, रटौल निवासी हुमैरा ने रजत पदक, सुंहैड़ा निवासी विजय ने रजत पदक, बंथला निवासी केशव और सत्येंद्र चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया। बृहस्पतिवार को रटौल में ट्राफी के साथ पहुंची हुमैरा पुत्री हबीब का ग्रामीणों ने बस स्टैंड से लेकर घर तक जोरदार स्वागत किया गया। सैयद फहाद, नौशाद अली, बाबर, मुजीब, रियाजुद्दीन, डॉ. शकील मौजूद रहे। शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed