फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District Panchayat will get development work done in every ward from 27 crores

जिला पंचायत 27 करोड़ से हर वार्ड में कराएगा विकास कार्य

Sat, 23 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat will get development work done in every ward from 27 crores
बागपत जिला पंचायत कार्यालय - फोटो : BAGHPAT
- सदस्यों से वार्ड के अनुसार लिए जाएंगे प्रस्ताव, गलियों के साथ ही सड़क और नाला निर्माण रहेगी प्राथमिकता
विज्ञापन

- अध्यक्ष ने सभी पार्टियों के सदस्यों के वार्डों में बराबर राशि खर्च करने की बात कही, विकास कार्य जल्द होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला पंचायत के खजाने में 27 करोड़ रुपये पहुंच गए है। इस बजट से जल्द ही सभी वार्डों में तेजी से विकास कार्य होते हुए दिखाई देंगे। इसका पूरा खाका भी तैयार कर लिया गया है। सभी जिला पंचायत सदस्यों से वार्डों के अनुसार प्रस्ताव लेकर कार्य शुरू कराए जाएंगे। पहले गलियों, सड़क व नाला निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। अध्यक्ष ने यह भी साफ कर दिया है कि सभी पार्टियों के सदस्यों के वार्डों में बराबर राशि खर्च की जाएगी।
पहले कोरोना संक्रमण के कारण जिला पंचायत में बजट की समस्या रही। इसके बाद पंचायत चुनाव होने के कारण बजट नहीं मिला था। वर्ष 2021 के आखिर में करीब दस करोड़ रुपये का बजट सरकार से मिला तो विकास कार्यों की शुरूआत हो गई। इतने रुपये से ज्यादा विकास कार्य भले ही ना हुए हो, लेकिन प्राथमिकता वाले कार्यों की शुरूआत कर दी गई थी। अब जिला पंचायत के खाते में करीब 27 करोड़ रुपये है, जिनमें कुछ रुपये पुराने बाकी है तो कुछ नया बजट मिला है। इससे जहां कर्मियों का वेतन दिया जाएगा और कार्यालय के जरूरी कार्य कराए जाएंगे, वहीं कई विकास कार्य कराने की तैयारी की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता किशोर ने सभी सदस्यों से कार्यों के प्रस्ताव मांगे है। इनमें भी ऐसे प्रस्ताव को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है, जिनके ना होने के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। इनमें सड़क, गलियां, नालियां, लाइट आदि कार्य शामिल है।
विज्ञापन

हर पार्टी के सदस्य के वार्ड में खर्च होगा बराबर बजट
जिला पंचायत में आने वाले बजट से किस वार्ड में कितना कार्य कराया जाना है, यह अध्यक्ष पर निर्भर करता है। क्योंकि विकास कार्य के लिए बजट का बंटवारा अध्यक्ष करते है। बागपत में रालोद की जिला पंचायत अध्यक्ष है, जबकि सपा व भाजपा के सदस्य भी बोर्ड में शामिल है। अध्यक्ष ममता किशोर ने साफ कहा है कि वह किसी के साथ भेदभाव नहीं करेगी और सभी वार्डों में बराबर बजट खर्च किया जाएगा। यह जरूर हो सकता है कि प्राथमिकता वाले कार्यों को पहले करा दिया जाएं और अन्य कार्यों को उसके बाद कराया जाएं। मगर, विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्य कुछ शुरू करा दिए गए थे और अब जितना भी पैसा जिला पंचायत के पास है, उससे विकास कार्य तेज कर दिए जाएंगे। क्योंकि जिला पंचायत सदस्य जितने भी कार्यों का प्रस्ताव देंगे, उनको जरूर कराया जाएगा। वहीं सभी सदस्यों के वार्डों में कार्य होंगे। - ममता किशोर, अध्यक्ष जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed