फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District Panchayat gave Rs 11 lakh in Chief Minister Relief Fund

मुख्यमंत्री राहत कोष में जिला पंचायत ने दिए 11 लाख रुपये

Sat, 11 Apr 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat gave Rs 11 lakh in Chief Minister Relief Fund
बागपत/बड़ौत। जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव अभियान में मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की गई है। वह इस लड़ाई में सरकार के साथ हैं। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षक एवं शिक्षेणत्तर कर्मचारियों ने 4.11 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए हैं। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद् के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का निर्णय लिया गया है। रालोद के जिला उपाध्यक्ष नीरज पंडित ने बताया कि ब्राहमण पुट्टी गांव के ग्रामीणों ने दस-दस रुपये एकत्रित कर 2100 रुपये का ड्राफ्ट प्रधानमंत्री केयर फंड में जमा किया है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने दिया एक दिन का वेतन
बागपत। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि 121 पुलिसकर्मियों ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है। धीरे-धीरे सभी वेतन दे रहे हैं। यह देशहित का कार्य है।
विज्ञापन

प्रधान ने एक माह का मानदेय सीएम राहत कोष में दिया
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव सांकरौद निवासी प्रधान प्रवेश देवी ने कोरोना वायरस संकट के चलते अपना एक माह का मानदेय 3500 रुपये शनिवार का मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दान कर दिया। ग्राम प्रधान के पति चौधरी देवेंद्र सिंह धामा नेे लोगों से अपने घरों में रहकर लॉक डाउन का पालन करने की अपील की। प्रधान के पति एवं नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति सचिव देवेंद्र धामा ने मानदेय खंड विकास कार्यालय में जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed