{"_id":"636e916fc33b515f675b5780","slug":"district-level-trial-on-18-baghpat-news-mrt6130978189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय ट्रायल 18 को, चयनित टीम 24 को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में लेगी भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय ट्रायल 18 को, चयनित टीम 24 को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में लेगी भाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चयनित टीम 24 को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में करेगी भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बाराबांकी में 24 नवंबर को बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए 18 नवंबर को खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल लिया जाएगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 18 नवंबर को जिला खेल कार्यालय में जिला स्तरीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 21 नवंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। इसमें चयनित बाराबांकी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा।