फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dispute between in-charge medical officer and pharmacist

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और फार्मासिस्ट में तकरार

Sat, 11 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dispute between in-charge medical officer and pharmacist
दोनों ने डीएम और सीएमओ को पत्र भेजकर एकदूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। धनौरा सिल्वर नगर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और फार्मासिस्ट में विवाद शुरू हो गया है। दोनों ने डीएम और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। दोनों की लड़ाई में पीएचसी पर मरीज परेशान रहते है।

धनौरा सिल्वरनगर की पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के पद पर डॉ. अमित त्यागी और फार्मासिस्ट के पद से संजीव यादव तैनात है। दोनों के बीच विवाद चल रहा है। दोनों ने दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप जड़कर उच्च अधिकारियों से शिकायती पत्र भी दिए। पीएचसी प्रभारी ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाए कि फार्मासिस्ट नजदीक के गांव का रहने वाला और पीएचसी पर 11 वर्षों से तैनात है। वह हर रोज ड्यूटी के समय शराब पीकर आता है और मरीजों से दुर्व्यवहार करता है। विरोध करने पर धमकी देता है। सीएचसी बागपत के एक अधिकारी पर भी फार्मासिस्ट को शह देने का आरोप लगाया है। उधर, फार्मासिस्ट ने भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी व सीएचसी अधीक्षक बागपत को प्रार्थना पत्र देकर पीएचसी प्रभारी पर कई आरोप लगाए है। बताया कि प्रभारी सोमवार से शुक्रवार तक ड्यूटी नहीं आते है। उस पर ओपीडी करने का दबाव बनाते है। उपस्थिति रजिस्टर को हमेशा ताले के अंदर रखते है। एक बाहरी व्यक्ति से मरीजों का उपचार, दवाई देना, पीएचसी के सभी प्रबंधन कार्य कराते है। विरोध जताने पर शिकायत कर हटवाने की धमकी देते है। दोनों की लंबे लंबे समय से चल रही रार में मरीज परेशान रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed