फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Disha meeting will be held after one and a half year, officers are busy in preparation

Baghpat News: डेढ़ साल बाद होगी दिशा की बैठक, अफसर तैयारी में जुटे

Fri, 03 Jan 2025 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Disha meeting will be held after one and a half year, officers are busy in preparation
बागपत। जिले में डेढ़ साल बाद 16 जनवरी को दिशा की बैठक होगी। इसके लिए अफसर तैयारी में जुट गए हैं। विकास भवन सभागार में होने वाली बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले हुई बैठक में अधिकारियों की खूब फजीहत हुई थी। इसलिए इस बार अधिकारी कोई ऐसी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं, जिससे पहले की तरह फजीहत हो।
विज्ञापन

जिले में तीन जुलाई 2023 को जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में की गई थी। इसके बाद अभी तक दिशा की बैठक नहीं हुई। अब 16 जनवरी की तारीख दिशा की बैठक के लिए तय की गई है। बैठक को लेकर अधिकारी भी तैयारी में जुट गए हैं। केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा के लिए डेढ़ साल बाद यह बैठक होगी। जबकि जिले स्तर पर सांसद की अध्यक्षता में हर तीन माह में दिशा की बैठक होनी चाहिए।
विज्ञापन

इससे पहले दिशा की बैठक में अधिकारियों पर आरोप लगते रहे हैं। अब वर्तमान में भी सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान कई बार अधिकारियों की खिलाफत कर चुके हैं। ऐसे में बैठक की तैयारी को लेकर अधिकारी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे ने बताया कि विकास भवन में 16 जनवरी को बैठक होगी और इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed