फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Discussion on problem and solution in Kisan Samvad Program

किसान संवाद कार्यक्रम में समस्या और समाधान पर चर्चा

Mon, 03 Jan 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Discussion on problem and solution in Kisan Samvad Program
खांडसारी आधारित उत्पादों को खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से विकसित करने की जानकारी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। गुड़, खांड़, शक्कर के कोल्हू चलाने वाले किसानों के बीच उनके उत्पादों को वोकल फॉर लोकल की तर्ज पर सीधे ग्राहक तक ले जाने की मुहिम के लिए ढिकौली गांव में किसान संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें किसानों को खांडसारी आधारित उत्पादों को खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से विकसित करने की जानकारी दी गई।

किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए एफपीओ और कलस्टर विकसित करने की योजना के लाभ और कार्यों की जानकारी दी गई। खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से विकसित करने के लिए प्रारंभिक प्रशिक्षण के मुख्य बिंदुओं पर किसानों ने बातचीत की। खादी और कलस्टर डेवलेपमेंट पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के शीघ्र शुभारंभ का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बुंदेलखंड के जखनी जलग्राम के मॉडल पर खेत पर मेढ़ और मेढ़ पर पेड़ की तर्ज पर जल संरक्षण की परंपरागत विधि की जानकारी दी गई। इस मौके पर राजीव ढाका नरेंद्र ढाका, विजेंद्र ढाका, बिट्टू पहलवान, युद्घवीर ढाका, पवन, सूबे सिंह, नवीन, उमेश, पवन, बबलू मुखिया, मुकेश सहित 60 किसानों ने इस संवाद में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

घर के बहार से ट्रॉली चोरी
बालैनी। हरियाखेड़ा गांव से रविवार की रात चोरों ने घर के बाहर खड़ी ट्रॉली चोरी कर ली। किसान सोबित पुत्र प्रहलाद ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed