फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Discussion on elections in the meeting of SP, RLD and PSP

सपा, रालोद व प्रसपा की बैठक में चुनाव पर चर्चा

Sun, 02 Jan 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Discussion on elections in the meeting of SP, RLD and PSP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा-रालोद व प्रसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। इसमें विधान सभा चुनाव और संगठन के समन्वय को लेकर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश व देश की राजनीति में एक विकल्प के रुप में गठबंधन को मजबूति प्रदान करने का संकल्प लिया गया।

वक्ताओं ने तीनों विधान सभाओं में होने वाले कार्यक्रमों में भागीदारी करने व प्रत्याशी को जीत निश्चित करने की अपील की। बैठक में जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, विधान सभा स्तर और बूथ स्तर तक समन्वय समिति बनाई जाएगी। समन्वय समिति गठबंधन का प्रचार-प्रसार कर लोगों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएगी। इसके अलावा युवाओं को भागीदारी बढ़ाकर समाज में भाईचारा बढ़ाया जाएगा। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष डॉ जगपाल सिंह तेवतिया, अहमद हमीद, पूर्व विधायक अजय कुमार, वीरपाल राठी, जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर, प्रसपा के जिलाध्यक्ष इस्लाम प्रधान, प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव सुहेल देव, मुनेश, बीरसिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed