फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Discussed on corona epidemic in web seminar

वेब संगोष्ठी में कोरोना महामारी पर चर्चाएं की

Sun, 28 Jun 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Discussed on corona epidemic in web seminar
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मुस्कुराएगा इंडिया अभियान के अंतर्गत रविवार को वेब संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें देश में फैली कोरोना महामारी को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ सचिन गुप्ता ने किया। आयोजक डॉ. गीता रानी कहा ने कहा एक वायरस ने भयभीत कर दिया। उन्होंने कहा कि मन के हारे हार है, मन के जीते जीत, मानव को जिताने के उद्देश्य से इस समूह का आयोजन किया। क्षेत्रीय निदेशक (उच्च शिक्षा मेरठ) प्रोफेसर राजीव गुप्ता ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होना चाहिए। डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कोरोना वायरस के चलते हुए मानसिक अवसाद देखने को मिल रहा है । डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी ने कहा मानसिक बीमारियों को नजरअंदाज नहीं करें।
विज्ञापन

इस दौरान कमलजीत ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, डॉ. रश्मि सोनी, डॉ. लक्ष्मी शंकर यादव ने कहा कि प्रकृति से खिलवाड़ न करने, डॉ. ओपी चौधरी, डॉ. अशोक कुमार श्रोती ने कहा मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य एक - सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों का ध्यान रखना चाहिए। प्रोफेसर एवी सिंह मदनावत, प्रोफेसर एम एस खान, प्रोफेसर प्रो. दीनानाथ सिंह वाराणसी ने बताया युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया। इसके अलावा डॉ. परमेश्वर अरोरा आयुर्वेदाचार्य गंगा राम अस्पताल दिल्ली ने कहा कि डरने की आवश्यकता नहीं है। योगाभ्यास से हम पूर्ण रूप से स्वस्थ जीवन यापन कर सकते हैं। डॉ. प्रकाश चौधरी ने कहा समस्याएं पहले भी थी आज कुछ हद तक बढ़ी है। डॉ. सतीश बुडानिया, संध्या राणा ने मानसिक बीमारी, डॉ. अंशुमाली शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इसके अलावा डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. नीलम राणा, डॉ. अमित पांडेय, डॉ. रश्मि निगम, डॉ. रघुराज सिंह, प्रशांत यादव, संचित तालियान, सिद्धांत तालियान, विराज मलिक ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed