{"_id":"5f3c189e8ebc3e3d065c4061","slug":"dirty-water-of-pond-entered-into-janata-inter-college-kahkra-news-mrt4967345122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता इंटर कालेज में घुसा तालाब का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता इंटर कालेज में घुसा तालाब का गंदा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बसी के ग्रामीणों ने की समस्या के समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। गांव बसी स्थित तालाब की सफाई न होने के कारण गंदा पानी जनता इंटर कालेज में भर गया है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने समस्या का समाधान करने की मांग की है।
गांव बसी में पाबला मार्ग पर जनता इंटर कालेज है। कालेज के पास ही एक बड़ा तालाब है। गांव का गंदा और बरसाती पानी इसी तालाब में जाता है। रुक-रुक कर हो बारिश के कारण तालाब पानी से लबालब हो गया है। सफाई न होने से तालाब का गंदा पानी कॉलेज परिसर में भरा हुआ है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते कॉलेज बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब का गंदा पानी कालेज के साथ ही कई लोगों के घरों में भी भरा हुआ है। इससे संक्रामक रोगों के फैलने की भी संभावना बनी हुई है। वह तहसील प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत करा निदान की मांग कर चुके है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने तहसील प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलवाने की मांग की। इस दौरान कपिल शर्मा, पंकज नैन, मनोज, इकबाल, मोनू, नदीम, बिल्लू, इलियास आदि मौजूद रहे।