{"_id":"61291f9f8ebc3e79c90174f9","slug":"dirty-water-of-houses-polluting-mirpur-rajbhe-baraut-news-mrt553625916","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरपुर रजबहे को दूषित कर रहा घरों का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरपुर रजबहे को दूषित कर रहा घरों का गंदा पानी
विज्ञापन
बड़ौत। नदियों व उसे जुड़े रजबहों को स्वच्छ रखने के लिए सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है। मगर, लोग सरकार की इस कवायद पर पानी फेर रहे है। बड़ौत नगर के बीच से गुजर रहे मीरपुर रजबहे का कुछ ऐसा ही हाल है। रजबहे के दोनों पटरियों के किनारे करीब 700 मकान बने है, जिनका गंदा पानी पाइपों के माध्यम से रजबहे में डाला जा रहा है। स्थिति यह है कि सिंचाई विभाग तीन बार मकान मालिकों को नोटिस भेज चुका है, लेकिन कोई सुधरने का तैयार नहीं है।
मीरापुर रजबहे की कुल लंबाई 24 किलोमीटर है। यह मीरापुर झाल बड़ौत से शुरू होकर अमीनगर सराय के पास खत्म हो जाता है। बड़ौत नगर के बीच इसकी लंबाई 3 किमी है। रजबहे की दोनों पटरियां पर 700 से अधिक मकान बने है। इन मकानों से निकलने वाले गंदे पानी के पाइप को रजबहे में सीधे डलवाया जा रहा है। इससे रजबहा पूरी तरह से प्रदूषित हो गया है। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अब तक भेज चुके है 550 से अधिक लोगों को नोटिस
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज ने बताया कि तीन बार पटरी पर बसे लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है। नोटिस भेजकर मीरापुर रजबहे पर डाले गए पाइपों को खुद निकालने के लिए कहा गया है। अब तक 550 से अधिक लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है। यदि अब लोग स्वयं अपने पाइप नहीं निकालते तो पुलिस के सहयोग से कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
नोटिस का जवाब नहीं दे रही नगरपालिका
सिंचाई विभाग के अवर अभियंता वीरपाल पंवार ने बताया कि इस संबंध में नगरपालिका को नोटिस भेजकर अवगत कराया जा चुका है। नोटिस में बताया गया है कि रजबहे मेें डाले गए पाइप अवैध है, जिससे इसका पानी दूषित हो रहा है। मगर, एक बार भी नगरपालिका ने नोटिस का जवाब नहीं दिया।
सिंचाई विभाग से नोटिस प्राप्त हुए है। लोगों से भी पाइप निकालने का आग्रह किया जा रहा है। यदि इसके बावजूद भी लोग नहीं मानते तो आगे जो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, उसकी जिम्मेदारी लोगों की खुद की होगी। - अमित राणा, चेयरमैन, नगर पालिका।