{"_id":"6349afd7b2904d45bd4611d6","slug":"dirty-water-filled-in-the-streets-due-to-overflow-of-pond-baghpat-news-mrt609617325","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब ओवरफ्लो होने से गलियों में भरा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब ओवरफ्लो होने से गलियों में भरा गंदा पानी
विज्ञापन
पुसार में मंदिर वाले रास्त पर भरा तालाब का पानी
- फोटो : BAGHPAT
दोघट। पुसार गांव में तालाब ओवरफ्लो हो गया है। जिससे गलियों में गंदा पानी भरने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने पानी की निकासी कराने की मांग की।
पुसार गांव में तीन तालाब हैं। काफी समय से तालाबों की सफाई और खोदाई नहीं हुई है। तालाबों में गंदगी होने के कारण गांव के पानी की निकासी नहीं हो रही है। जिस कारण गंदा पानी गलियों में भर गया है। जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का वहां से निकलना मुश्किल है।
धर्मस्थल के पास जलभराव होने के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण ग्रामीणों को गांव में बीमारी फैलने का डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तालाब की सफाई व पानी की निकासी की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
----
- गांव के सभी तालाब ओवरफ्लो होने से गांव में जलभराव और गंदगी की समस्या है। गलियों में गंदा पानी भरने से लोगों का निकलना मुश्किल है। तालाबों की जल्द सफाई होनी चाहिए। - पर्यावरणविद ओंकार सिंह तोमर
- गलियों में गंदगी होने के कारण गांव में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। गंदगी के कारण घर के अंदर भी बदबू आती है। गांव के पानी की निकासी के लिए एक नाला का निर्माण होना जरूरी है। - सोनू
- गांव के तालाबों की काफी समय से सफाई नहीं हुई है और गांव के कुछ लोगों ने इन पर अतिक्रमण कर रखा है। पानी की निकासी न होने के कारण समस्या बढ़ रही है। - रोहित
----
वर्जन
- गांव के तालाबों की खोदाई और सफाई के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। ग्राम पंचायत की ओर से समय-समय पर तालाब का पानी पंपिंग सेट से निकलवाया जाता है। - आत्माराम, ग्राम प्रधान