फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dirt and waterlogging, reached Begumabad fort

गंदगी और जलभराव, पहुंच गए बेगमाबाद गढ़ी

Sun, 06 Nov 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dirt and waterlogging, reached Begumabad fort
बेगमाबाद गड़ी में पेयजल की टंकी के पाइप लीकेज होने से रास्ते में भरा दूषित पानी - फोटो : BAGHPAT
दोघट। बेगमाबाद गढ़ी गांव में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। गांव में गंदगी और पेयजल लाइन लीक होने से जलभराव की समस्या है। रास्तों में कीचड़ होने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल है।
विज्ञापन

गांव में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है, जिससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी खेतों में भरा रहता है। गांव की पेयजल की टंकी की लाइन जगह-जगह से टूट गई है, जिससे गलियों में जलभराव की समस्या रहती है। गंदगी के कारण लोगों का रास्तों से निकलना दूभर है। लाइन टूटने के कारण घरों तक शुद्ध पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मुकेश ने बताया कि पेयजल लाइन जगह-जगह से टूटने के कारण रास्तों में जलभराव रहता है, जिससे लोगों को वहां से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नरेश ने बताया कि गांव में पानी की निकासी की समस्या है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी खेतों में भरा रहता है। कई बार नाले का निर्माण कराने की मांग की जा चुकी है। जितेंद्र ने कहा कि पेयजल लाइन में लिकेज होने के कारण गांव के अधिकांश रास्ते खराब हो गए है। लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
गांव के तालाब की सफाई और पेयजल लाइन ठीक कराने की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। - ब्रजवीर सिंह, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed