फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dip of faith in Yamuna

यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 10 Jun 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dip of faith in Yamuna
बड़ौत में पूजा अर्चना करती महिला। - फोटो : BARAUT
शनि जयंती व वट अमावस्या पर की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

पक्का घाट व सिसाना रोड पर प्रसाद वितरित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शनि जयंती व वट अमावस्या पर नगर के लोगों ने यमुना में डुबकी लगाई। घरों में वट अमावस्या पर पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में विधा-विधान के साथ शनि जयंती पर पूजन किया गया। नगर के पक्का घाट और सिसाना रोड पर प्रसाद का वितरण किया गया।
ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शर्मा का कहना है कि वट अमावस्या को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत व पूजन करती है। उनका कहना है कि शनि जयंती पर भगवान शनि देव पर सरसों का तेल, गुड़ और उड़द चढ़ाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। शनि जयंती पर तुला दान करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। बृहस्पतिवार को शनि जयंती व वट अमावस्या के अवसर पर नगर के पक्का घाट स्थित शनि मंदिर में महाराज दिव्यानंद के निर्देशन में विशेष पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर नीरज वर्मा, गोपाल, दीपक गुप्ता, ललित शर्मा, मनीष गर्ग, गौरव व सौरभ मौजूद रहे। उधर नगर के सिसाना रोड स्थित हनुमान मंदिर पर बालाजी समिति की ओर से प्रसाद वितरित किया। प्रसाद वितरण में मिंटू चौहान, सुरेंद्र, देवदत्त, सावेद खान, अमित, शनि, सतेंद्र चौहान का सहयोग रहा।
विज्ञापन

यज्ञ से मिलता है आत्मबल
दोघट। भड़ल में कपिल शास्त्री के नेतृत्व में राष्ट्र कल्याण व पर्यावरण शुद्धि के लिए 33वां यज्ञ अशोक राणा के चौक पर किया गया। कपिल शास्त्री ने कहा कि यज्ञ ऐसी विद्या है, जिसे करने से उन्नति प्राप्त होती है। कई रोगों से बचाव होता है। यज्ञ में डाला गया गाय का घी भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन देता हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में यज्ञ को विष्णु कहा गया है और विष्णु सृष्टि का पालन करने वाले है। यज्ञ से प्राणवायु का निर्माण होता है। हमारे ऑक्सीजन लेवल सही बना रहता है। यज्ञ में देवेंद्र आर्य, अशोक राणा, सहेंद्र ठेकेदार, सुनील राणा, जगपाल राणा, इंद्रपाल राणा, आनंद पाल राणा, डॉक्टर सुमेरपाल, डॉ. यशपाल सिंह, बिल्लू राणा, जितेंद्र राणा, कपिल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की दीर्घायु की कामना की
खेकड़ा। बृहस्पतिवार को खेकड़ा नगर क्षेत्र में वट अमावस्या श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। महिलाओं ने व्रत रखकर वट वृक्षों में सूत का धागा बांधकर विधि-विधान से वट सावित्री की पूजा की। ठाकुरद्वारा मंदिर के पंडित उमेश चंद्र कौत्स ने कहा कि इस व्रत को श्रद्धा पूर्वक करने वाली महिलाओं के पति की आयु लंबी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed