{"_id":"694c3f16e742e2befd082c88","slug":"dios-dco-chhaprauli-and-pilana-bdo-were-reprimanded-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-144059-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डीआईओएस, डीसीओ, छपरौली व पिलाना बीडीओ को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डीआईओएस, डीसीओ, छपरौली व पिलाना बीडीओ को फटकारा
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को लेकर डीएम ने ली बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को लेकर बुधवार को बैठक हुई। डीएम अस्मिता लाल ने डीआईओएस, जिला गन्ना अधिकारी, छपरौली व पिलाना बीडीओ सहित कई अफसरों को फटकार लगाते हुए सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीएम ने कहा कि लोगों की समस्या व शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ किया जाए और यदि इसमें किसी ने लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने 1041 शिकायत में से 422 शिकायत में असंतुष्ट फीडबैक दर्ज कराया गया। इसमें नौ शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में हैं। डीएम ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता, जिला गन्ना अधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत, पूर्ति निरीक्षक बड़ौत व बागपत, छपरौली व पिलाना बीडीओ को फटकार लगाते हुए सुधार करने के निर्देश दिए।
-- श्रमिकों का पंजीकरण किया
बागपत। श्रमिकों का पंजीकरण करने के लिए बागपत, सिसाना, नयागांव हमीदाबाद के ईंट भट्ठों पर कैंप लगाया गया। वहां 60 श्रमिकों का पंजीकरण किया और योजनाओं की जानकारी दी। सहायक श्रमायुक्त गोंविंद यादव ने बताया कि श्रमिकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है।