फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dini and worldly education should be given to girls

लड़कियों को दी जाए दीनी और दुनियावी तालीम

Sun, 15 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dini and worldly education should be given to girls
लड़कियों को दी जाए दीनी और दुनियावी तालीम
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव के मसीहुल उलूम मदरसे के सालाना जलसे मेें उलमा ने लड़कियों को दीनी तालिम के साथ-साथ दुनियावी तालीम दिलाने पर जोर दिया। अपसी भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया।
मदरसे में आयोजित सालाना जलसे में मुफ्ती मुस्तकीम ने कहा कि आज के समय में लड़कियों को शिक्षा दिलाना बेहद जरूरी है। लड़कियों को शिक्षा दिलाएंगे तो दो परिवार शिक्षित होंगे। परिवार के शिक्षित होने से देश शिक्षित होकर तरक्की की राह पर चलेगा। उन्होंने कहा कि अगर लड़की शिक्षित होगी तो वह अपनी संतान को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाएगी। जलसे में गांव की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

आलिमा आयशा ने कहा कि चुगलखोरी करना गलत है, इस्लाम भाईचारे का पैगाम देता है। किसी के साथ अभद्रता करना भी गलत है। धर्म हमेशा आपसी सौहार्द बनाए रखने की सीख देता है। जलसे के समापन पर देश व जनता के लिए अमन और चैन के लिए दुआएं मांगी गई। जलसे में उलमा मौलाना मारफत राव, मौलाना महताब, कारी जमील, कारी दानिश, हाफिज इंतजार व कारी जुल्फिकार ने भी विचार रखे। जलसे में बच्चों ने धर्म से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जलसे में अब्दुल बारी, शहजाद, कारी अनवर, कारी इरफान, अब्दुल वाहिद, हाफिज, मौलाना कासिम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed