{"_id":"67992be7ec50e1230e08200f","slug":"dinesh-stood-first-in-100m-boys-category-and-alisha-in-girls-category-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-125549-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सौ मीटर बालक वर्ग में दिनेश व बालिका में अलीशा रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सौ मीटर बालक वर्ग में दिनेश व बालिका में अलीशा रही प्रथम
विज्ञापन
बागपत, बालैनी। बालैनी के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के मैदान में युवा कल्याण विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गई। मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में अलीशा प्रथम व बालक वर्ग में दिनेश प्रथम रहे। 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में शिखा त्यागी प्रथम और बालक वर्ग में विशाल प्रथम रहे। 800 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में सोनी प्रथम और बालक वर्ग में प्रतीक प्रथम रहे। 1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में दीपक प्रथम, गोला फेंक में रिहान प्रथम, डिस्कस थ्रो में कार्तिक प्रथम, भाला फेंक में वंशिका प्रथम स्थान पर रही।
विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी अंकित चौधरी, शिवानी त्यागी, हरीश मिश्रा, प्रभा यादव, कुलदीप बंसल, संदीप वशिष्ठ, लोकेश भड़ाना, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।