फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Diet principal threatens principal, audio goes viral

डायट प्राचार्य ने प्राचार्य को धमकाया, ऑडियो वायरल

Sat, 11 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Diet principal threatens principal, audio goes viral
कॉलेज के प्रबंधक और कॉलेज प्राचार्य ने सीएम को भेजी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज ग्वालीखेड़ा की डीएलएड की काउंसलिंग की धनराशि का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हाल ही में डायट प्राचार्य की एक ऑडियो कॉलेज प्राचार्य को धमकाते हुए वायरल हुआ है। इसके बाद कॉलेज के प्रबंधक और प्राचार्य ने सीएम को शिकायत कर प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में प्रबंधक ब्रजपाल शास्त्री और कॉलेज प्राचार्य डा राजीव गुप्ता ने बताया कि डीएलएड की काउंसलिंग की धनराशि शासन ने डायट के खाते में 20 दिन पहले धनराशि भेजी थी। मगर, बार-बार अनुरोध करने के बाद भी डायट प्राचार्य अनुराधा शर्मा धनराशि नहीं दे रही है। ऊपर से कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता को धमका रही है। इसका एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें डायट प्राचार्य कह रही है कि तुम ढाबा चलाते हो, हम ढाबा नहीं चलाते। सरकारी काम है। तुम में दम हो तो रुपये निकाल लो। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, डायट प्राचार्य अनुराध शर्मा का कहना है कि सोमवार को बाबू छुट्टी से वापस डायट पर पहुंचेंगे। इसके बाद कॉलेज की धनराशि उन्हें भेज दी जाएगी। धमकाने का आरोप निराधार है। कहा कि सरकारी काम जिम्मेदारी का काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed