फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dhewte of Dadri hoisted the flag in Uzbekistan

Baghpat News: उज्बेकिस्तान में दादरी के धेवते ने लहराया परचम -कैनो स्प्रिंट एशियन चैम्पियनशिप में जीते पांच पदक

Wed, 10 May 2023 04:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 04:45 PM IST
विज्ञापन
Dhewte of Dadri hoisted the flag in Uzbekistan
फोटो संख्या 4
विज्ञापन

बिनौली। उज्बेकिस्तान में हुई जूनियर एवं अंडर-23 आयु वर्ग कैनो स्प्रिंट एशियन चैंपियनशिप में दादरी गांव के नाती (धेवते) अर्जुन ने कैनोइंग एकल व मिक्स स्पर्धाओं में एक स्वर्ण सहित पांच पांच जीते हैं।

जनपद के ढिकोली गांव निवासी अजीत सिंह का 17 वर्षीय पुत्र अर्जुन सिंह बचपन से ही अपने ननिहाल दादरी गांव में स्व. धर्मबीर सिंह डबास के यहां रहता है। उसने वर्ष 2016 में रुड़की के शिवालिक स्पोर्ट्स क्लब में कैनोइंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। महनत के बलबूते वर्ष 2020 में उसका भारतीय खेल प्राधिकरण के उड़ीसा के कटक जगतपुर एक्सीलेंसी सेंटर में चयन हुआ। इस समय अर्जुन मध्य प्रदेश की भोपाल एमपी एकेडमी में कैनोइंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। कोच पीयूष कांति बरोई ने बताया कि अर्जुन ने जूनियर एवं अंडर-23 आयु वर्ग कैनो स्प्रिंट एशियन चैंपियनशिप समरकंद उज्बेकिस्तान में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कैनो स्प्रिंट सी वन एक हजार मीटर में स्वर्ण पदक, सी टू में सिल्वर पदक, सी वन 500 मीटर में सिल्वर पदक, सी वन 200 मीटर में कांस्य पदक, सी फोर 500 मीटर में सिल्वर पदक जीतकर अपने देश और जनपद का मान बढ़ाया है। अर्जुन के पदक जितने पर दादरी गांव में खुशी का माहौल है। प्रधान वीरेंद्र सिंह, योगेंद्र डबास, सुंदर सिंह, सचिन ने कहा अर्जुन का गांव में आने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed