{"_id":"6431670feb73cd88f804eb94","slug":"dgp-office-asked-for-update-regarding-the-episode-of-bachhaur-village-baraut-news-c-31-1-smrt1003-151-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बाछौड़ गांव के प्रकरण को लेकर डीजीपी कार्यालय ने मांगा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बाछौड़ गांव के प्रकरण को लेकर डीजीपी कार्यालय ने मांगा अपडेट
Sat, 08 Apr 2023 06:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 08 Apr 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
- पीड़ितों के मुआवजे और आरोपियों की गिरफ्तारी का मांगा विवरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बाछौड़ प्रकरण को लेकर डीजीपी कार्यालय द्वारा अपडेट मांगे जाने के बाद सीओ क्राइम ने लखनऊ पहुंचकर रिपोर्ट दी और बताया कि इस प्रकरण में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अभी भी आरोपी दरोगा जेल में है। वहीं मुआवजे के पीड़ितों को साढ़े तीन लाख रुपये मिल चुके हैं।
आपको बता दें कि छपरौली थाना क्षेत्र के बाछौड़ गांव में 24 मई को पुलिस की दबिश से परेशान गीता ने अपनी बेटियों स्वाति और प्रीति के साथ पुलिस के सामने ही जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उनकी अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका गीता के पति महक सिंह की तहरीर पर दरोगा नरेशपाल समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि आरोपी दरोगा नरेशपाल सरेंडर कर जेल चला गया था।
जेल में बंद दरोगा नरेशपाल की जमानत याचिका पर अपर सत्र न्यायालय तृतीय में सुनवाई हुई थी। न्यायाधीश शाजिया नजर जैदी ने जमानत याचिका निरस्त कर दी थी। फिलहाल डीजीपी मुख्यालय लखनऊ द्वारा प्रकरण में मांगे गए अपडेट के बाद सीओ क्राइम हरीश भदौरिया लखनऊ मुख्यालय में पहुंचे और अपनी रिपोर्ट दी। बताया कि पीड़ितों को मुआवजे के नाम साढ़े तीन लाख रुपये मिल चुके हैं और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। आरोपी दरोगा की जमानत भी रद्द हो चुकी है।