फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devvrat in the student category and Kiran Champion in the student category

छात्र वर्ग में देवव्रत और छात्रा वर्ग में किरण चैंपियन

Wed, 23 Feb 2022 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Devvrat in the student category and Kiran Champion in the student category
खेलकूद प्रतियोगिता में ऊंची कूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। - फोटो : BARAUT
जनता वैदिक महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

विजेताओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में खेल विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में चल रही दो दिवसीय 69वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। सर्वाधिक मुकाबले जीतने पर छात्र वर्ग में देवव्रत तोमर और छात्रा वर्ग में किरण पंवार को चैंपियन चुना गया। अन्य विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा, क्रीड़ा प्रभारी डॉ उमेन्द्र खोखर व डॉ सतेन्द्र ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में सागर मलिक एमए प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम, मानव बीए प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय, अश्विनी मान बीपीएड प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में अश्वनी मान बीपीएड प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम, गौरव सिंह बीए प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय, सागर मलिक एमए प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में देवव्रत एमए प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम, सूरज बीपीएड ने द्वितीय, पार्थ बीए प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में किरण एमए प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम, रितु बीए द्वितीय ने द्वितीय, आंचल बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में रितेश वर्मा बीएससी एजी द्वितीय वर्ष ने प्रथम, अर्जुन पाल बीए प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय, मोहित कुमार बीएससी एजी द्वितीय सेमेस्टर ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में आंचल बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम, नेहा बीए प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय व ज्योति पूनिया बीए प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में अभय तोमर बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम, देवव्रत तोमर एमए प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय, पार्थ बीए प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में किरण पंवार एमए प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम, आंचल बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय, हिमांशी बीपीएड प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 400 मीटर की दौड़ में मनीष कुमार एमए प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम, देवव्रत तोमर एमए प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय, रितेश वर्मा बीएससी एजी द्वितीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में किरण पंवार एमए प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम, रितु बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय व आंचल बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्साकशी प्रतियोगिता में बीपीएड विभाग की टीम को प्रथम स्थान, एमए और बीए विभाग की टीम को द्वितीय स्थान एवं बीएससी विभाग की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। छात्र वर्ग में चैंपियनशिप अवार्ड देवव्रत तोमर और छात्रा वर्ग में चैंपियनशिप अवार्ड किरण पंवार ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्राचार्य ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समापन अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ नरेंद्र सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ अरुण सोलंकी, चीफ प्रॉक्टर डॉ विनय कुमार, डॉ जीपी सिंह, डॉ मदन पाल सिंह, डॉ श्याम किशोर, डॉ देवेश गुप्ता, डॉ उरवेंद्र कुमार, डॉ प्रताप चौधरी, डॉ देवेंद्र पाल सिंह तोमर, डॉ साधना तोमर, डॉ सतेंद्र कुमार, डॉ शीशपाल, डॉ राम शर्मा, डॉ अनिल कुमार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed