फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees offer 48 Arghyas by worshiping Lord Shanti Nath

श्रद्धालुओं ने भगवान शान्तिनाथ की पूजा अर्चना कर चढ़ाएं 48 अघ्यर्

Mon, 06 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Devotees offer 48 Arghyas by worshiping Lord Shanti Nath
खेकड़ा के शान्तिनाथ दिगम्बर जैन बडा मन्दिर मे आयोजित भक्ताम्बर विधान मे पूजा अर्चना करते श्रद्व - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। नगर के छोटा बाजार स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में भक्तांबर विधान का आयोजन किया। इसमें महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने 48 अर्घ्य चढ़ाकर भगवान शांति नाथ की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन

नगर स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के प्रांगण में सोमवार को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। भक्तांबर विधान में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने 48 अर्घ्य चढ़ाकर भगवान शांति नाथ की विशेष पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। मंदिर परिसर भगवान शांति नाथ के जयकारों से गूंज उठा। धर्म सभा में प्रवचन कर रहे पंडित अभिषेक जैन ने कहा भक्तांबर विधान में भाग ले पूजा अर्चना करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मनुष्य को कुछ समय भगवान के ध्यान में लगाना चाहिए। भगवान के दिखाए मार्ग पर चलने वाला मनुष्य सदैव सुखी रहता है। मनुष्य को मोह माया का त्याग कर भगवान के दिखाए सच्चे मार्ग पर चलना चाहिए। तभी मानव कल्याण संभव है।
विज्ञापन

इसमें नीतू जैन, सुमेर जैन, रीना जैन, कमलेश जैन, अतिशय जैन, विकास जैन, अंकुश जैन, नानू जैन, सरला जैन, सुषमा जैन, अनीता जैन, रीता जैन, शिरोमणि जैन, राशि जैन, अनिकेत जैन, शुभम जैन, आरव जैन, शिल्पा जैन, अर्पित जैन, वंश जैन, सतीश जैन, रिया जैन, सिम्मी जैन, वंशिका जैन, खुशी जैन, लक्ष्मण जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed