फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devendra murder case: victim family fled the village by Fed up with threats in Baghpat, seeks justice

देवेंद्र हत्याकांड: बागपत में धमकियों से तंग आकर पीड़ित परिवार ने किया पलायन, मुख्यमंत्री से मांगा इंसाफ

Sun, 03 Sep 2023 02:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Sep 2023 02:01 PM IST
सार

बड़ौत में जौनमाना गांव के देवेंद्र हत्याकांड में नामजद आरोपियों द्वारा लगातार धमकी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने अपने मकान पर पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए और ताला लगाकर चले गए। वहीं पोस्टर में पीड़ितों ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Devendra murder case: victim family fled the village by Fed up with threats in Baghpat, seeks justice
पलायन के पोस्टर व घर पर लगा ताला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में जौनमाना गांव के देवेंद्र हत्याकांड में नामजद आरोपियों द्वारा लगातार धमकी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने गांव से पलायन कर दिया। पीड़ित परिवार ने मकान पर पलायन का नोटिस भी चस्पा कर दिया है और मुख्यमंत्री से भी इंसाफ की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जौनमाना गांव में 4 अगस्त को घर में घुसकर दो युवकों और एक महिला ने मामूली कहासुनी को लेकर लाठी-डंडों से हमला देवेंद्र (57) पुत्र धर्मपाल की हत्या कर दी थी। इस दौरान आरोपियों ने देवेंद्र की पत्नी ओमकाली को भी मारपीट कर घायल कर दिया था। बाद में आरोपी पक्ष हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल: झूठी शान की खातिर 18 साल हत्या के लिए इंतजार करता रहा मामा, पहले जीजा-बहन फिर भांजे को दी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मृतक देवेंद्र की पत्नी ओमकली ने अपने ही दो भतीजों अंकुर व अंकित और उनकी मां सुनीता के खिलाफ पति की हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

उधर, मुख्य आरोपी लगातार परिवार को समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित परिवार ने गांव से पलायन कर दिया। पीड़ित परिवार ने मकान पर पलायन का नोटिस भी चस्पा कर दिया है और मुख्यमंत्री से भी इंसाफ की गुहार लगाई है। 

मामले में एक आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा-सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed