फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Development blueprint prepared from five crores in District Panchayat

Baghpat News: जिला पंचायत में पांच करोड़ से विकास का खाका तैयार

Fri, 19 May 2023 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Development blueprint prepared from five crores in District Panchayat
विकास की बात
विज्ञापन

-सड़क, गलियां व नालों के निर्माण को प्राथमिकता पर रखा जाएगा
- ढाई महीने पहले मिले थे रुपये, निविदा जारी करके शुरू कराएंगे कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला पंचायत में पांच करोड़ रुपये से विकास के लिए खाका तैयार किया गया है। जिसमें सड़क, गलियां, नालों के निर्माण को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। इसके लिए सभी जिला पंचायत सदस्यों से वार्डों के अनुसार प्रस्ताव पहले ही लिए जा चुके हैं। अब अन्य प्रस्ताव मांगे गए है। जिससे जल्द ही निविदा जारी करके विकास कार्य शुरू कराए जा सके।
जिला पंचायत को शासन से अब नियमित बजट मिलना शुरू हो गया है। जहां सबसे पहले 11 करोड़ रुपये का बजट मिला था, वहीं जिला पंचायत को कुछ महीने पहले ही तीन बार में करीब आठ करोड़ रुपये मिले थे। जिसमें से अभी पांच करोड़ रुपये का बजट बाकी है। इस बजट को विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए योजना बनाई गई है। जिला पंचायत के सदस्यों से कार्यों के प्रस्ताव लिए गए। जिनके प्रस्ताव नहीं मिले थे, उनसे भी प्रस्ताव मांगे गए। जिससे उनपर जल्द ही कार्य शुरू कराया जा सके। इनमें भी ऐसे प्रस्ताव को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है, जिनके नहीं होने के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है और उनको जल्द कराए जाने से समस्या दूर हो जाएगी। इनमें सडक़, गलियां, नालियां, लाइट आदि कार्य शामिल है।
विज्ञापन

सभी वार्डों पर ध्यान रखा जा रहा
जिला पंचायत में आने वाले बजट से किस वार्ड में कितना कार्य कराया जाना है, यह अध्यक्ष पर निर्भर करता है। क्योंकि विकास कार्य के लिए बजट का बंटवारा अध्यक्ष करते है। यहां रालोद की जिला पंचायत अध्यक्ष है, जबकि सपा व भाजपा के सदस्य भी बोर्ड में शामिल है। पहले कई वार्डों में ज्यादा कार्य कराए गए तो कई में एक भी कार्य नहीं कराने का आरोप लगा था। इसलिए ही इस बार सभी वार्डों पर ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्य कराने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये मौजूद है। जिनके लिए सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए थे, जिससे कार्य जल्द शुरू कराए जा सके। प्राथमिकता वाले कार्यों को कराने के लिए जल्द निविदा छोड़ी जाएगी। जिससे कार्य होने पर लोगों की समस्या दूर हो सके। चंद्रवीर सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed