{"_id":"61d09a3dbe14c375975e168c","slug":"determination-of-centers-for-up-board-exam-till-february-10-baraut-news-mrt5715552109","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 फरवरी तक तय होंगे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 फरवरी तक तय होंगे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। यूपी बोर्ड 2021-22 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के केंद्र का दस फरवरी तक निर्धारण होगा। अभी तक आखिरी तारीख 24 जनवरी थी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी आदेश जारी कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्तर के स्कूलों के 2022 के कैलेंडर में बोर्ड परीक्षा के लिए 15 दिन निर्धारित किए हैं। इसके अतिरिक्त कुछ दिन पहले उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने स्पष्ट किया था कि विधानसभा चुनाव के बाद ही बोर्ड परीक्षाएं होंगी। माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 अप्रैल के आसपास शुरू हो सकती हैं। योजना है कि 16 से 18 दिन में 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं करा ली जाएंगी। वहीं, प्री बोर्ड की परीक्षाएं जनवरी में होंगी। यूपी बोर्ड में प्री बोर्ड परीक्षाएं पिछले सत्र से ही अनिवार्य की गई हैं। इससे पहले स्कूल अपने स्तर से इसे कराते थे। इस बार हर लिखित परीक्षा व प्रायोगिक परीक्षा के नंबर वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बताया कि परीक्षा केंद्र बनाने के लिए तैयारी जोरों पर चल रही है। केंद्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। संवाद