फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Details being taken from the Heads of Departments

निर्वाचन में लगने वाले सभी कार्मिकों को देना वैक्सीनेशन कराने का प्रमाण पत्र

Sun, 09 Jan 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Details being taken from the Heads of Departments
बड़ौत। विधानसभा निर्वाचन 2022 को लेकर प्रशासन की ओर से निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में तैयारियों का खाका खींचा जा रहा है। प्रशासन की ओर से सभी विभागाध्यक्षों से निर्वाचन ड्यूटी में लगने वाले कार्मिकों के वैक्सीन का प्रमाण पत्र लिया जा रहा है। वहीं, सभी तैैनात होने वाले कार्मिकों को दोनों डोज लगवाकर प्रमाण पत्र भी देना होगा।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में निर्वाचन कार्य में लगने वाले सभी कार्मिकों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी होगी। आयोग के निर्देश के क्रम में प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों से कोरोना वैक्सीन लगने संबंधी प्रमाण पत्र मांगे हैं। सभी कार्मिकों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाकर इस आशय का प्रमाण पत्र विभागाध्यक्ष के माध्यम से निर्वाचन कार्यालय को देना होगा। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि जो भी कार्मिक वैक्सीन संबंधी प्रमाण पत्र नहीं देगा। ऐसे में संबंधित कार्मिक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed