{"_id":"66d071f2d1a7985cf6054e3e","slug":"despite-issuing-notice-unregistered-clinic-found-running-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-117378-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नोटिस जारी करने के बावजूद चलता मिला अपंजीकृत क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नोटिस जारी करने के बावजूद चलता मिला अपंजीकृत क्लीनिक
Fri, 30 Aug 2024 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को कोर्ट रोड पर न्यू लाइफ हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया था। विभाग की ओर से पूर्व में नोटिस जारी करने के बावजूद सेंटर चलता हुआ मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को क्लीनिक संचालक के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि विभाग की टीम से 29 मई को न्यू लाइफ हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान संचालक कपिल कुमार ने क्लीनिक बंद करने का शपथ पत्र दिया था। बुधवार को टीम के नोडल अधिकारी डॉ. सत्येेंद्र शर्मा ने सेंटर का पुन: निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर पर स्टॉफ नर्स नीलम और बालमुुकुंद नाम का एक व्यक्ति मौके पर मिला।
टीम को सेंटर पर क्रियाशील आपरेशन थिएटर, के आवा परामर्श पेपर पर 26 अगस्त की तिथि में दवाइयां लिखी हुई मिली। सेंटर के अंदर मेडिकल स्टोर, दवाइयां, इंजेक्शन और वार्ड में साथ बेड के अलावा प्रसव कक्ष में प्रसव टेबल, ऑक्सीजन सिलिंडर मिले। सेंटर पर ओपीडी, सिजेरियन प्रसव और चिकित्सीय कार्य किया जा रहा था। जिस पर केंद्र संचालक के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई।