फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Desolation in Diwali fairs without customers

बिन ग्राहकों के दीपावली मेलों में सूनापन

Fri, 29 Oct 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Desolation in Diwali fairs without customers
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा नगर पालिका क्षेत्र में बृहस्पतिवार से शुरू हुए दीपावली मेले ग्राहकों के न आने से सूने पड़े है। लघु व्यापार करने वालों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इन मेलोें में माल लेकर पहुंचे दुकानदार मायूस नजर आ रहे है। कहना है कि सरकार ने दुकानदारों व ग्राहकों के लिए सोचा तो सहीं था, लेकिन प्रचार सही प्रकार से नहीं हो पाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बागपत नगर पालिका की ओर से जैन धर्मशाला में आयोजित दीपावली मेले का चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट, बड़ौत पालिका की ओर से दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर डीएम राजकमल यादव व पालिका चेयरमैन अमित राणा और खेकड़ा में बीआरसी परिसर में आयोजित दीपावली मेले का शुभारंभ चेयरपर्सन संगीता धामा ने फीता काटकर किया था। पटरी, रेहड़ी विक्रेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए उनके उत्पादों के बिक्री स्टाल लगाए गए है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, फूड स्टाल, मनोरंजन के झूले व मंचीय कला का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। त्योहारी सीजन के बावजूद यह मेले ग्राहकों को अपनी ओर खींच नहीं पा रहे है।
विज्ञापन

दुकानदारों में मायूसी
बड़ौत दुकानदार विवेक का कहना है कि ग्राहकों व दुकानदारों का ध्यान रखते हुए सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है, लेकिन जिला व तहसील स्तर पर मेले का सहीं ढंग से प्रचार-प्रसार न होने पर ग्राहक नहीं आ रहे है। इससे परेशानी बढ़ी है। दुकानदार लवकुश व मनीष जैन का कहना है कि उधारी में रूपये लेकर दीपावली मेले में खिलौने व सजावट के सामाने की दुकान लगाई थी, लेकिन ग्राहक नहीं आ रहे है। कल से अब तक मात्र दो हजार की ब्रिकी हुई है। श्रवण कुमार व अवधेश का कहना है कि त्यौहारी सीजन में लोग खरीददारी में जुटे है, इसलिए मेले का प्रचार न होने पर ग्राहक दीपावली मेले में नहीं पहुंचे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष बोले,
बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा का कहना है कि दीपावली मेले का खूब प्रचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed