फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Designer jewelery woos with Banarasi sarees

बनारसी साड़ी व शरारा सूट के साथ ही डिजाइनर ज्वैलरी महिलाओं को लुभा रही

Mon, 10 Oct 2022 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Designer jewelery woos with Banarasi sarees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत। करवाचौथ पर्व के अब केवल तीन दिन बाकी हैं। पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला यह व्रत महिलाओं के लिए खास है। इस दिन के लिए महिलाएं बाजार में खरीदारी करने पहुंच रही हैं। खुद को दूसरों से अलग दिखाने के लिए तैयारी में जुटी हैं।
करवा चौथ महिलाओं के लिए दुल्हन की तरह सजने-संवरने का मौका है। पारंपरिक पर्व पर महिलाएं फैशनेबल साड़ियों की डिमांड कर रही हैं। साड़ियों में अधिकतर लाइटवेट सिल्क साड़िय़ों को पसंद किया जा रहा है। बनारसी गहरे रंग की साड़ी भी महिलाएं पसंद कर रही हैं। जहां तक सूट की बात है तो शरारा और प्लाजो के साथ सूट खरीदे जा रहे हैं। महिलाओं को डिजाइनर ज्वेलरी काफी लुभा रही है। इन सभी की खरीदारी के लिए बागपत व बड़ौत के बाजार में रविवार को महिलाओं की काफी भीड़ रही है। कपड़ों की दुकान व ज्वेलर्स के यहां खरीदारी के लिए काफी महिलाएं पहुंचीं। इसके अतिरिक्त करवाचौथ पर सजने के लिए पहले ही बुकिंग हो गई है।
विज्ञापन

--
साड़ी के साथ सूट की डिमांड बढ़ी
कपड़ा व्यापारी नवनीत जैन का कहना है कि अब साड़ी के साथ सूट की डिमांड काफी बढ़ गई है। लाइटवेट सिल्क व बनारसी साड़ियों को पसंद किया जा रहा है। यह पर्व कपड़ा व्यवसाय के लिए खुशियों के सौगात लेकर आया है। व्यापारी अनुज जैन बताते हैं कि यदि कुछ ट्रेडिशनल और ट्रेंडिंग पहनना हो तो सूटों में इसके अच्छे विकल्प मिल जाते हैं। कोई हेवी ड्रेसअप पसंद करता है तो किसी को लाइट ड्रेसअप पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कम वजन वाले डिजाइनर गहनों की ज्यादा मांग
संतोष ज्वेलर्स के प्रभात जैन ने बताया कि कम वजन वाले डिजाइनर गहनों की मांग कुछ ज्यादा हो रही है। करवाचौथ को देखते हुए काफी डिजाइन की पायल, मंगलसूत्र, झुमके, अंगूठी, गले के सेट तैयार किए गए हैं। उनके अनुसार कम वजन के गहनों की तीन ग्राम से शुरू की गई है। सर्राफ सौरभ जैन का कहना है कि इस समय महिलाओं के लिए आकर्षक डिजाइन में सोने के कंगन, चेन, कुंडल, पायल सहित अन्य कम से लेकर ज्यादा बजट तक उपलब्ध हैं।

करवाचौथ के लिए बनारसी साड़ी की पसंद
बड़ौत निवासी सपना अहलावत का कहना है कि करवाचौथ को अच्छे से मनाने के लिए हल्का ड्रेसअप होना चाहिए। ऐसे में बनारसी साड़ी अच्छा विकल्प है। बागपत निवासी श्वेता का कहना है कि करवाचौथ का त्योहार महिलाओं के लिए काफी अहम होता है। इसके लिए हल्की साड़ी ज्यादा बेहतर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed