फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dera chief Gurmeet Ram Rahim taken to Sunaria jail under police protection

Baghpat: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का पैरोल खत्म, कड़ी पुलिस सुरक्षा में ले जाया गया सुनारिया जेल

Sun, 10 Mar 2024 06:07 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 10 Mar 2024 06:07 PM IST
सार

Baghpat News : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का रविवार को पैरोल खत्म हो गया। उसे कड़ी पुलिस सुरक्षा में सुनारिया जेल ले जाया गया।

विज्ञापन
Dera chief Gurmeet Ram Rahim taken to Sunaria jail under police protection
राम रहीम को कड़ी सुरक्षा में सुनारिया जेल ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में 50 दिन की पैरोल पर आया डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम की पैरोल का समय पूरा हो गया। रविवार को डेरा प्रमुख को कड़ी पुलिस सुरक्षा में रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया। जेल में राम रहीम दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है। 

विज्ञापन


डेरा प्रमुख रोहतक की सुनारिया जेल से बीती 19 जनवरी को छठी बार 50 दिनों की पैरोल पर बरनावा के आश्रम में आया था। आश्रम में वह अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के लोगों के साथ रहा।

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले डेरा प्रमुख 17 जून 2022 को 30 दिन, 15 अक्तूबर 2022 को 40 दिन,  21 जनवरी 2023 को 40 दिन, 20 जुलाई 2023 को 30 दिन, 21 नवंबर 2023 को 21 दिनों की फरलो पर बरनावा के आश्रम में रहा था। इस बार वह 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल लेकर बरनावा आश्रम में आया था। उसकी पैरोल का समय पूरा हो गया।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने जाटों को लुभाने के लिए खेला ये बड़ा दांव, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

डेरा प्रमुख को सुनरिया जेल ले जाने के लिए बरनावा आश्रम पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। उसे सुनारिया जेल ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस, सीओ विजय चौधरी, इंस्पेक्टर क्राइम ओमप्रकाश आर्य आश्रम बरनावा पहुंचे। यहां से दोपहर करीब तीन बज कर 20 मिनट पर पुलिस सुरक्षा के बीच उनका चार लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जिनमें सभी गाड़ी सफेद कलर की आश्रम के अंदर से निकल कर बड़ौत की तरफ से सुनरिया जेल जाने के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें: बसपा इन सीटों पर खेलेगी बड़ा दांव: दोनों प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, जल्द होगी घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed