{"_id":"5f4944c28ebc3e1761727960","slug":"deputy-chief-minister-laid-a-virtual-foundation-stone-for-the-routes-baghpat-news-mrt498448670","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री ने मार्गों का किया वर्चुअल शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री ने मार्गों का किया वर्चुअल शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बनने वाले चार मार्गों का नाम होगा खिलाड़ियों के नाम पर
बागपत। उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को वेबिनार के माध्यम से जिले में बनने वाले चार मेजर ध्यानचंद विजय पथ का वर्चुअल शिलान्यास किया। शिलान्यास के दौरान सभी खिलाड़ी व उनके अभिभावक मौजूद रहे।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविदत्त ने बताया कि मेजर ध्याचंद विजय पथ योजना के अंतर्गत जिले में चार मार्गों का निर्माण खेल में नाम रोशन करने वाले पांच खिलाड़ियों के नाम पर होना है। इनमें छपरौली विधान सभा में हसरनपुर जिवानी से कंडेरा मार्ग तथा हिम्मतपुर सूजती से असारा मार्ग का निर्माण के अलावा बागपत में बली से निबाली मार्ग व अग्रवाल मंडी टटीरी से ब्राह्मण पुट्टी मार्ग का निर्माण होना है। शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खिलाड़ियों के नाम पर बनने वाले मार्गों को वेबिनार के माध्यम से वर्चुअल शिलान्यास किया। इस मौके पर वॉलीबाल खिलाड़ी छवि तोमर व तनु राठी, एथलेटिक खिलाड़ी कोमल शर्मा व तानिया चौधरी के अलावा उनके अभिभावक मौजूद रहे।