फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Departmental records stolen from Irrigation Department Office

सिंचाई विभाग कार्यालय से विभागीय रिकॉर्ड चोरी

Fri, 13 Dec 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Departmental records stolen from Irrigation Department Office
बड़ौत (बागपत)। चोरों ने बुधवार की रात कोताना रोड स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय से पांच हजार रुपये की नगदी व विभागीय रिकार्ड चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार की सुबह कार्यालय पर पहुंचे अफसरों और कर्मचारियों को इसका पता चला। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

कोताना रोड पर सिंचाई विभाग के कार्यालय उपराजस्व अधिकारी और कार्यालय जिलेदार द्वितीय का दफ्तर है। बुधवार की रात चोर इन कार्यालयों के ताले तोड़कर यहां रखी करीबन पांच हजार की नगदी और विभागीय रिकार्ड चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जिलेदार वीरेंद्र सिंह व कर्मचारी मनीष, विवेक आदि पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस के न पहुंचने पर कर्मचारियों ने आक्रोश जताया और प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। बाद में जिलेदार वीरेंद्र सिंह ने इस संबंध में कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed