{"_id":"62c0864dfa30297b0a760467","slug":"department-with-the-help-of-loan-officers-how-to-develop-baghpat-news-mrt59539237","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार के अफसरों के सहारे विभाग, कैसे हो विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार के अफसरों के सहारे विभाग, कैसे हो विकास
विज्ञापन
बागपत विकास भवन
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शासन ने पिछले कई साल से जमे अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले जरूर कर दिए, लेकिन बागपत में अधिकारियों के तबादले करने के बाद उनकी जगह नए को नहीं भेजा गया है। इसलिए अब उधार के अफसरों के सहारे विभागों को चलाया जाएगा। ऐसे में जिलाधिकारी की परेशानी भी बढ़ गई है कि आखिर एक अधिकारी को कितने विभागों का चार्ज दिया जाए। ऐसे में अफसरों को तलाश किया जा रहा है, जिससे नए अधिकारी की तैनाती होने तक उनको जिम्मेदारी सौंपी जा सके।
यहां से सीडीओ रंजीत सिंह को हटाकर आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग लखनऊ में संबद्ध कर दिया गया है। उनकी जगह किसी को नहीं भेजा गया है और ऐसे में उनकी जगह सीडीओ की जिम्मेदारी फिलहाल जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ल को सौंपी गई हैं।
जिला शहरी विकास अभिकरण की परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर का तबादला करते हुए उनकी जगह किसी को नहीं भेजा गया है। अब उनका चार्ज एसडीएम बागपत पूजा चौधरी को दिया गया है। बागपत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ललित आर्य का तबादला मुरादाबाद हुआ है, तो जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नईम अख्तर का भी तबादला हो गया है। जिला कार्य योजना अधिकारी पारूल सिंघल का तबादला सहारनपुर हो गया है। इनकी जगह किसी को नहीं भेजा गया है और अब इनकी जिम्मेदारी देने के लिए अधिकारियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
--
डीडीओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी समेत कई अधिकारी पहले ही नहीं
पहले ही जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नहीं है। इनकी जिम्मेदारी भी अन्य अधिकारियों के पास है। जिला विकास अधिकारी की जिम्मेदारी डीआरडीए के परियोजना निदेशक के पास है, तो जिला प्रोबेशन व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की जिम्मेदारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के पास है। इनके अलावा भी कई विभागों में तबादले होने के कारण उनके चार्ज अन्य को देने की तैयारी हो रही है।
कोट...
कई अधिकारियों का तबादला होने के बाद उनकी जगह नई तैनाती अभी नहीं हुई है। शासन से जल्द ही उनकी जगह नए अधिकारी को तैनात किया जाएगा। तब तक उनकी जिम्मेदारी अन्य अधिकारियों को सौंपी गई हैं। जिससे उन विभागों के कार्य में किसी तरह की रुकावट नहीं हो। - राजकमल यादव, जिलाधिकारी