{"_id":"614cc1378ebc3e0de45dcdf3","slug":"dengue-patients-increased-to-31-in-the-district-baghpat-news-mrt5575686106","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के चार नए मामले आए, अभी तक 31 मरीज मिल चुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के चार नए मामले आए, अभी तक 31 मरीज मिल चुके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। वहीं, डेंगू के मरीज भी लगातार मिल रहे हैं। यहां डेंगू के चार नए मरीज मिलने से इनकी संख्या बढ़कर 31 हो गई है। इनका मेरठ मेडिकल व अन्य अस्पतालों में उपचार जारी है। इनमें से करीब 15 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त कई संदिग्ध मरीज हैं। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
यहां बुखार से 13 से ज्यादा की मौत हो चुकी है। वहीं, डेंगू से एक मौत सामने आई थी। यहां एक सप्ताह पहले तक डेंगू के केवल छह मरीज थे। वहीं अब पांच गुणा हो गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया कि जिले में अभी तक डेंगू के 27 मरीज मिले थे। मेरठ सीएमओ कार्यालय से बृहस्पतिवार को चार मरीजों की सूची भेजी गई है। इनका मेरठ में उपचार चल रहा है। इस तरह जिले में अब डेंगू के 31 मरीज हो गए हैं। डॉ. सुरुचि का कहना है कि जिन जगह पानी भर रहता है। वहां मच्छर पनपने के कारण डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार एंटी लार्वा का छिड़क़ाव कराया जा रहा है। लोगों को खुद भी जागरूक होकर पानी को ज्यादा दिन तक भरा नहीं रहने देना चाहिए। इससे बीमारियों से बचा जा सकता है।