फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dengue confirmed to woman in Bhadal

भड़ल में एक महिला में हुई डेंगू की पूष्टि, ग्रामीणों ने की कैंप लगवाने की मांग

Thu, 20 Oct 2022 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed to woman in Bhadal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। भड़ल गांव में एक ओर महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगाकर जांच कराने की मांग की है।
गांव में लगातार डेंगू के मरीज मिलने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। रूपा (30) पत्नी विकास में बुधवार को डेंगू की पुष्टि हुई है। महिला का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव के जगपाल सिंह, सतेंद्र, तेजवीर, सुखबीर और शोकेंद्र राणा का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य सेवाए बेहतर नहीं हैं। दाहा पीएचसी पर जांच की सुविधा होने के कारण ग्रामीणों को दूसरे स्थानों पर जांच कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई बार दाहा पर खून की जांच कराने के लिए एलटी की तैनाती कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने गांव में नियमित कैंप लगाकर लोगों की जांच कराने और दाहा पीएचसी पर खून की जांच शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशालाओं में मनाया जाएगा दीपोत्सव
बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव व पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बुधवार को कानून व शांति व्यवस्था की बैठक में गोशालाओं में दीपोत्सव मनाने और त्योहार पर गांवों तथा शहरों में सफाई कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों मिलावटी मिठाई विक्रय नहीं होने देने और त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएमओ को सभी सीएचसी और पीएचसी पर इमरजेंसी सेवा के लिए चिकित्सकों की तैनाती के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहार पर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, एसडीएम व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed