फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demotion of Khekra Xen to the post of SDO

खेकड़ा एक्सईएन की एसडीओ पद पर पदावनति

Thu, 10 Jun 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demotion of Khekra Xen to the post of SDO
वाराणसी किया गया ट्रांसफर, हाथरस में तैनाती के दौरान अनियमितताओं की लखनऊ स्तर से चल रही थी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ऊर्जा निगम के एक्सईएन महेशचंद को गंभीर अनियमितताओं में दोषी पाए जाने पर एसडीओ पद पर पदावनत कर दिया गया है। हाथरस में तैनाती के दौरान उन पर कई गंभीर आरोप लगे थे, जिसकी जांच लखनऊ स्तर से चल रही थी।

खेकड़ा में छह जून 2019 को ऊर्जा निगम के एक्सईएन पद पर महेशचंद ने कार्यभार संभाला था। इससे पहले वह हाथरस में तैनात रहे। बताया गया कि तभी उन पर बिजली बिलों में गड़बड़ी को लेकर गंभीर आरोप लगे थे। तभी से इसकी जांच लखनऊ स्तर से चल रही थी। इसकी जांच में वह दोषी पाए गए। इस पर शासन ने उन्हें एक्सईएन पद पर पदावनत कर दिया है। इसके साथ ही उनका तबादला वाराणसी कर दिया गया। इस बारे में ऊर्जा निगम के अधिकारियों से जानने का प्रयास किया गया, मगर वह ज्यादा कुछ बोलने से बचते रहे। अधीक्षण अभियंता रणविजय सिंह ने सिर्फ इतना बताया कि कोई पुराने मामले में उनकी जांच चल रही थी। पूरे मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed