फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration of women at CDPO office for not getting nutrition

पोषाहार न मिलने पर महिलाओं का सीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 12 Mar 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of women at CDPO office for not getting nutrition
छपरौली। लूम्ब गांव की पट्टी नाडू़ की महिलाओं ने शुक्रवार को पोषाहार का वितरण न होने पर छपरौली में सीडीपीओ केंद्र पर प्रदर्शन किया। बताया कि बच्चों और महिलाओं को पोषाहार का वितरण नहीं किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार के लिए जाने पर उन्हें रजिस्टर में नाम न होना कहकर टाल दिया जाता है। इस बारे में कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। बबली, फाहना, इसराना, नर्गिस, नफीसा, साहिबा, आसमां, आबिदा, सायरा, परवीन, शहजादी, रुकसार, इसराना ने कार्रवाई की मांग की। सीडीपीओ जानकी देवी का कहना था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषाहार वितरण के लिए महिलाओं व बच्चों का डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए गए है। पोषाहार वितरण की जांच कराई जा रही है, कमी मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जवाबदेही होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed