{"_id":"6171b1bd454e3837bf78e5d8","slug":"demonstration-of-tempo-operators-in-tehsil-baraut-news-mrt561675845","type":"story","status":"publish","title_hn":"ैंपों बंद किएं जाने के विरोध में टैंपों संचालकों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ैंपों बंद किएं जाने के विरोध में टैंपों संचालकों का तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो संचालकों का तहसील में प्रदर्शन
बड़ौत। सिनौली-नंगला मार्ग पर टेंपो संचालन बंद कराए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को टेंपो संचालकों ने तहसील पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन किया।
सीओ आलोक सिंह व आरटीओ की संयुक्त टीम ने बीते दिनों बड़ौत-नांगल मार्ग पर लगभग 30 टेंपो का संचालन बंद करा दिया। इसको लेकर टेंपो संचालकों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बड़ौत-छपरौली मार्ग पर वे सवारियों को लाने-ले जाने के लिए थ्री व्हीलर चलाते हैं। पिछले 10 सालों से वे ऐसा कर रहे हैं। इससे उनके परिवार का गुजारा होता है। अब पुलिस ने उनके थ्री व्हीलर बंद करा दिए हैं। इससे वे बेरोजगार हो गए हैं। अब उनके सामने दो वक्त को रोटी का बंदोबस्त करना भी मुश्किल हो गया है। आर्थिक संकट से जूझ रहे चालकों को उबारने के लिए उनके थ्री व्हीलर चलाए जाने की अनुमति दी जाए। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो तहसील में धरना देकर बैठ जाएंगे और मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर नरेश, अनिरुद्ध, रवींद्र, आकाश, वेदपाल, आकाश शामिल रहे।