फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration of teachers in Jivini office

शिक्षकों का जिविनि दफ्तर में प्रदर्शन

Thu, 17 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of teachers in Jivini office
बागपत। शिक्षकों के लंबित प्रकरणों को लेकर बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिविनि में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तीन दिन में प्रकरणों का निपटारा न करने पर बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह, जिला मंत्री सतबीर सिंह के नेतृत्व में प्रकरणों का निस्तारण न होने पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किशनपुर बिराल, मीतली गौरीपुर में विगत तीन माह से शिक्षकों के वेतन भुगतान नहीं हुआ है और विगत वर्ष बोर्ड की कॉपियां के मूल्यांकन का भुगतान नहीं किया गया है। सेवानिवृत्त शिक्षक दाहा के रामपाल सिंह, कुड़ी नांगल के अलबेल सिंह व लुहारी के भूषण राणा की पेंशन स्वीकृत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अशोक विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेंद्र, आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना की प्रधानाचार्य तेजबीरी को प्रधानाचार्य का वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। साथ ही जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय के अलावा नंगला बड़ी और पिलाना के शिक्षकों का चयन वेतनमान और कई शिक्षकों को पदोन्नति नहीं दी जा रही है। लेखाधिकारी शिक्षकों के प्रकरणों का निपटारा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तीन दिन में शिक्षकों के प्रकरणों का निपटारा करने की मांग की। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने शिक्षकों को तीन दिन में निपटारे का आश्वासन दिया। इसमें वल्लभ सिंह शर्मा, मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा, इंद्रपाल सिंह, दीपक शर्मा, नरेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र शर्मा, कपिल कुमार, नवीन कुमार, राज कुमार अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed