फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration of farmers on electricity subdivision of Chamraval village

चमरावल गांव के विद्युत उपखंड पर किसानों का प्रदर्शन

Sat, 15 Oct 2022 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers on electricity subdivision of Chamraval village
चांदीनगर। नलकूप पर मीटर लगाने के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में किसानों ने चमरावल गांव के विद्युत उपखंड पर प्रदर्शन किया। किसानों ने मीटर लगाने पर रोक न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि सरकार अपने चुनावी वादों को भूल गई है। विद्युत निगम की ओर से नलकूपों पर मीटर लगाने से किसान आहत हैं। एक ओर सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है। वहीं दूसरी ओर नलकूप पर मीटर लगा कर किसानों पर आर्थिक बोझ डालकर आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही है।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ और क्षेत्र के किसान नलकूप पर मीटर लगाने का विरोध करते हैं। किसानों ने बिजली घर पर तैनात नोडल अधिकारी विकास यादव को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश पुनिया, जिला मंत्री शशांक त्यागी, अंकुर, केशव प्रधान, राजेंद्र, जयप्रकाश, शिवम, जयपाल डायरेक्टर, भागवत, अश्वनी, सुधीर, सलेकचंद, हरपाल पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed