फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration for the disclosure of Ankit murder case

अंकित हत्याकांड का खुलासा न होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Jun 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for the disclosure of Ankit murder case
बड़ौत (बागपत)। निरोजपुर गुर्जर गांव के अंकित हत्याकांड का खुलासा किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को अंकित के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

गांव निरोजपुर गुर्जर निवासी अंकित (28) हत्याकांड का एक माह सप्ताह बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। लोगों में इसे लेकर आक्रोश है। बुधवार को अंकित के परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। लोगों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर खुलासे की मांग की। मांग करने वालों में जोगेंद्र, अशोक, जितेंद्र, जसवंत, राजेंद्र, अजब सिंह, जयपाल, कृष्ण शामिल रहे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सरूरपुर-बिहारी मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्ठे से काम कर लौट रहे नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले 28 वर्षीय अंकित पुत्र रोशनलाल की गत मई माह में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अंकित का शव दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित एक खाली प्लाट में पेट्रोल पंप के पास पड़ा हुआ है। अंकित को दो गोली लगी हुईं थीं। इस हत्याकांड में मृतक अंकित के भाई अरुण ने तहरीर देते हुए बताया था कि चार साल पहले अंकित की शादी बड़ौत में हुई थी। ससुराल वालों से उसका विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के सोनू, मुकेश, बंटी निवासी बड़ौत व अंकित के साडू राजेश निवासी पुरबालियान जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाफ हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया था। जांच के दौरान मृतक अंकित के ससुराल पक्ष के लोग निर्दोष मिले थे, जिसके बाद उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि इस हत्याकांड के खुलासे में कोतवाली पुलिस जुटी हुई है, जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed