फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   demonstration.

तालाब से अतिक्रमण हटाने को लोगों का प्रदर्शन

Tue, 30 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
demonstration.
तालाब से अतिक्रमण हटाने को लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन

बालैनी। क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव में तालाब पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे तालाब की पानी की निकासी न होने के कारण लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने मंगलवार को तालाब से अतिक्रमण हटवाने व सफाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर जल निकासी की समस्या हल कराने की मांग की।
गांव के इलियास ने कहा गांव में लगभग दस बीघे का तालाब है। वर्षों से खुदाई व सफाई न होने के कारण लोगों ने तालाब पर अतिक्रमण कर लिया है। इससे पानी की निकासी न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। कई बार ग्राम प्रधान से तालाब से अतिक्रमण हटवाने व खुदाई कराने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

गांव के नवाब का कहना है कि पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बरसात का पानी रास्तों में भर जाता है, लोगों का रास्तों से निकलना तक दूभर रहता है। गांव में मच्छर हो जाते हैं। साथ ही संक्रमण बढ़ने की उम्मीद बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र का कहना है कि बरसात का मौसम शुरू हो गया है। बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का पानी रास्तों और घरों में भर जाता है। इससे हर वर्ग को परेशानी उठानी पड़ती है। स्कूल जाने वाले बच्चे सबसे अधिक परेशान होते हैं।
बॉबी का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान से तालाब की सफाई कराने व अतिक्रमण हटवाने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने मंगलवार को तालाब की सफाई कराने व अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

उधर, ग्राम प्रधान नाजिम का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों से तालाब से अतिक्रमण हटाने और तालाब की सफाई कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अब डीएम से मुलाकात कर समस्या हल कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed