फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration at SP office for recovery of missing youth

लापता युवक की बरामदगी के लिए एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 15 Feb 2022 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
Demonstration at SP office for recovery of missing youth
बागपत। बड़ागांव से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। ग्रामीणों ने खेकड़ा थाना पुलिस पर उसे बरामद नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। बड़ागांव निवासी सलमान ने बताया कि उसका भाई इमरान 27 जनवरी की रात को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसे कुछ लोगों ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर देखा था। मगर, इसके बाद से उसका कुछ अतापता नहीं है। इस संबंध में खेकड़ा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में ग्रामीण मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और खेकड़ा पुलिस पर युवक को तलाश नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके साथ ही युवक को जल्द बरामद कराने की मांग की गई। इस दौरान सलमा, नूरजहां, सायरा, शहनाज, अलीशेर, बाबू, महीनुद्दीन, अलीहसन, सुहेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed