{"_id":"6171b5e3b485b416966366e2","slug":"demonstration-at-co-office-for-not-taking-action-in-case-of-firing-baraut-news-mrt561682086","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप-बेटे पर फायरिंग के मामले में कार्रवाई न होने पर सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप-बेटे पर फायरिंग के मामले में कार्रवाई न होने पर सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। मुजफ्फरनगर मार्ग पर बीती नौ अक्तूबर को पिता-पुत्र पर फायरिंग के मामले में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध पीड़ितों ने बृहस्पतिवार को सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मामला बढ़ता देख कोतवाली प्रभारी ने बिनौली रोड पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा को जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सीओ कार्यालय पर आए ग्रामीणों ने बताया कि गत 13 सितंबर को रवींद्र के मकान में घुसकर आनंदपाल, पुत्र विजय, पौत्र कृष ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया था। जिसमेें रवींद्र, उसके पिता व कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में दोघट थाने में हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। हमलावर समझौते का दबाव बना रहे थे। आरोप लगाया कि समझौता न करने पर उक्त हमलावरों ने गत नौ अक्तूबर को बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बिजरौल गांव के समीप फिर से रवींद्र व उसके पिता ओमवीर पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया था। जिसमें पिता-पुत्र बाल-बाल बचे थे। आरोप लगाया कि घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है। वहीं, कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह को कार्रवाई के लिए कहा गया। कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह ने बताया कि मामले की जांच बिनौली रोड पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा संजीव को सौंपी गई है। जांचकर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
हमलावरों के घर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। जल्द ही 82 की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-आलोक कुमार, सीओ