{"_id":"610ecdd78ebc3e76200b9c7c","slug":"demonstration-against-waterlogging-in-underpass-baghpat-news-mrt550788622","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अंडर पास में जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अंडर पास में जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह में समस्या का समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। ग्राम बली, ब्राह्मण पुट्टी व सूरजपुर महनवा रेलवे अंडरपास में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। बारिश के चलते जलभराव होने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निकासी की मांग को लेकर बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एक सप्ताह में समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल बली, ब्राह्मण पुट्टी के पूर्व ग्राम प्रधान नीरज शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में क्षेत्र के बली, निवाली, ब्राह्मण पुट्टी, मेवला, क्यामपुर गठीना, गाधी व पदड़ा के ग्रामीणों ने शनिवार को अंडर पास के पानी की निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अंडरपास में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। इसमें गड्ढ़े हो गए हैं। उन्होंने सामग्री की जांच के लिए विशेष समिति गठित करने की मांग की। उन्होंने डिविजनल रेलवे प्रबंधक उत्तर रेलवे नई दिल्ली के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में राजीव प्रधान ब्राह्मण पुट्टी, मदन पाल, भोपाल, ओमपाल, दयाचंद, ओमवीर सिंह आदि समेत काफी संख्या में कई गांव के लोग शामिल रहे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने आश्वासन दिया कि समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।