{"_id":"62d84b3e536475716c2565b1","slug":"demonstration-against-the-non-implementation-of-weekly-bandh-baraut-news-mrt5978319153","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी लागू नहीं कराए जाने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी लागू नहीं कराए जाने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
बड़ौत। साप्ताहिक बंदी लागू न कराए जाने के विरोध में श्रमिकों ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी के खिलाफ नेहरू मूर्ति पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों और दुकानदारों ने भी श्रम प्रवर्तन अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को श्रमिक नेहरू मूर्ति पर इकट्ठा हुए और श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। श्रमिकों का कहना था कि बुधवार को साप्ताहिक बंदी के आदेश जारी हैं, इसके बावजूद श्रम प्रवर्तन अधिकारी आदेशों का पालन नहीं करा पा रहा। मात्र खानापूर्ति कर बाजार से चले जाते हैं, जिससे श्रमिकों का शोषण हो रहा है।
उधर कुछ व्यापारियों और दुकानदारों ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने डीएम राजकमल यादव से इस मामले में हस्तक्षेप कार्रवाई की मांग की। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद ने आरोपों को निराधार बताया। मौके पर फरीद, रवि, विपिन, विक्रांत, शाहिद, दिलशाद, अंकुर, इस्लाम, आबिद, साहिल मौजूद रहे।